जबलपुर दर्पण। धर्म, संस्कृति व सुसंस्कारों के विकास में संलग्न धर्मनिष्ठ व्यक्तियों के सम्मान से अन्य व्यक्ति भी धर्म की ओर उन्मुख होते हैं और समाज में धार्मिकता का विकास होता है। उक्त उद्गार राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी ने संस्कारधानी में संगीतमय अखंड रामायण, सुंदर काण्ड व भजनों के माध्यम से धर्म, संस्कृति व सुसंस्कारों की अलख जगा रहे शिवशक्ति रामायण सत्संग मंडल के संचालक नेमचंद साहू, मनोहर पटेल, रीना कुशवाहा और मुन्नी चंचल के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। संस्कार निर्माण परिषद द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अध्यक्ष डॉ. एच.पी.तिवारी ने नेमचन्द साहू और उनके सहयोगियों की धार्मिक सेवाओं जन जन के लिए अनुकरणीय बताया।