मझौली में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का आयोजन किया गया

मझौली में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का आयोजन किया गया
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू– संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. शासन के निर्देशानुसार परियोजना कार्यालय मझौली के सेक्टर मझौली अंतर्गत समस्त केंद्रों में विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर परियोजना अधिकारी इंद्र कुमार साहू एवं सेक्टर पर्यवेक्षक अन्नपूर्णा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सभी वार्ड एवं ग्रामों में नारे लेखन का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिवस में किशोरी बालिकाओं द्वारा पोस्टर प्रदर्शित किए गए एवं रैली का आयोजन किया गया जिसके दौरान गानों के माध्यम से नवजात शिशुओं में स्तनपान को बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार किया गया।



