धू-धू कर जला लाइफ मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, 8 की मौत,13 गंभीर

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
जबलपुर दर्पण नप्र। जिले की दमोह नाका से आईटीआई रोड पर संचालित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उस समय हड़कंप मंच गया जब हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से 8 लोगों की मौत होने की जानकारी प्राप्त हो रही है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
आग लगने से 8 मरीजों के जलने से मौत एव लगभग 13 मरीजों के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिल रही है। घटना के बाद मची अफरा तफरी के बीच पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लिया है। लेकिन तब तक 8 मरीजो के झुलने से मौत की पुष्टि जबलपुर पुलिस अधीक्षक ने की है।
घटना स्थल पर जिला कलेक्टर एव पुलिस अधीक्षक मौजूद है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए है। यह हॉस्पिटल तीन साईड से पेक थी जिसमे न के बराबर खुली जगह थी। और इसकी पार्किंग भी सड़क पर थी। करोना काल के बाद से कुकुरमुत्ता की तरह फल फूल रहे हैं जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल, सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल डॉक्टर सुरेश पटेल की बताई जा रही है। इस व्यापार में करोना काल के बाद संस्कारधानी के बड़े-बड़े उद्योगपति एवं व्यापारी अपना धन हॉस्पिटल के व्यापार में इनवेस्ट कर रहे हैं।



