जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बाल गंगाधर तिलक जी को किया श्रृद्धा सुमन अर्पित

जबलपुर दर्पण। सामाजिक, सांस्कृतिक साहित्यिक, पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वंतत्रता की अलख जगाने का प्रयास किया। बाल गंगाधर तिलक जी ने सामूहिक आयोजनों से जन जागरण एकत्रीकरण के साथ स्वतंत्रता-संग्राम आंदोलन की अलख जगाई। प्रेरणादायी बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बालबोध शिक्षण मंडल ,मराठी उद्योजक संघ एवं नूतन मराठी विद्यालय के शिक्षको द्वारा लोकमान्य तिलक कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदरांजली दी गयी। इस अवसर पर डा जितेंद्र जामदार, विधायक विनय सक्सेना, प्रदीप फाटक, मनोज चौधरी, प्रशांत कोतवाल, विध्येश भापकर,प्रशांत धुमाल,मधुकर हिरस्कर आदि उपस्थित रहे।



