क्रेटा कार में अवैध शराब की तस्करी करते,दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अम्भोरे से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार में 2 व्यक्ति अवैध शराब रखकर शहपुरा से बेलखेड़ा की ओर आ रहे हैं।
सूचना पर क्रेटा कार क्र एमपी 20 सीएफ 3346 को रोकने का प्रयास किया गया पुलिस को देखकर कार चालक मानेगांव से इमलिया रोड तरफ मुड़कर भागने की कोसिस कर रहा था तभी पुलिस ने कार को घेराबंदी करते हुये कार को रोककर कार में सवार दोनों युवकों को पकड़कर नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम सजन झारिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पुरवा पटपरा थाना बरेला एंव मंगल गौड़ उम्र 19 वर्ष निवासी देवरी थाना बरेला बताये
जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर कार में 8 पेटी में 400 पाव देशी शराब रखे मिले। आरोपियों के कब्जे से 400 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार क्र एमपी 20 सीएफ 3346 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहां से एवं किससे प्राप्त की गई इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।



