ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाया जगत बहादुर सिंह अन्नू का जन्मदिन

जबलपुर दर्पण। जिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का जन्मदिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष पटेल के द्वारा सुहागी दुर्गा मंदिर प्रांगण में भोले की रसोई के माध्यम से मनाया गया, नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने केक काटकर सभी लोगों के साथ जन्मदिन मनाया, सभी को गर्मी से बचने के लिए गमछे बांटे गए, तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष मनीष पटेल जी के द्वारा हजारों लोगों को निशुल्क भोजन करवाया गया। जिसमे अन्नू भैया और मनीष पटेल के साथ सभी लोगों ने भोजन किया। इह अवसर पर रजनी भामरी (माते), भारत पेशवानी, देवेन्द्र कुशवाहा, निक्कू सरदार, संतकुमार पटेल, मंडलम अध्यक्ष मधुपाल सेंगर, महेश राजपूत, अतुल विश्वकर्मा, प्रमोद पटेल, विवेक पटेल, मोती गोटिया, रमेश रजक, गनेश पटेल, दिनेश पटेल, दिलीप पटेल, संदीप तिवारी, सुब्रत पटेल, उदित पटेल आदि उपस्थित रहे।



