बृजेश गुरु प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय संत समाज के हित में धर्म के प्रति सेवा, संस्कार और सुरक्षा तीनों सूत्रों को अपना मूल मंत्र बताने वाले राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी राजराजेश्वर गिरी की सहमति से गौ रक्षा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पद पर पंडित बृजेश गुरु की नियुक्ति किया गया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजेश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के प्रकोष्ठ गौ रक्षा के पद पर मुझे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया है मैं इस दायित्व को तन मन धन से पूर्ण करने का संपूर्ण प्रयास करूंगा और संगठन को उच्च शिखर तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र के एक अस्पताल में जो घटना घटित हुई है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है आज मेरा जन्मदिन के दिन सारे कार्यक्रमों को स्थगित करते हुए बहुत ही सादगी के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं ली और जन्मदिन मनाया।



