ग्राम पंचायत सगोड़ी में आज सरपंच , उपसरपंच , पंच पद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान जागरूक किया गया

ग्राम पंचायत सगोड़ी में आज सरपंच , उपसरपंच , पंच पद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया साथ ही हर घर तिरंगा अभियान जागरूक किया गया
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–आज दिनांक 03.08.2022 को विकासखंड मझौली की ग्राम पंचायत सगोड़ी में सरपंच , उपसरपंच, पंच पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमे सचिव कान्हा पटेल और सभी पंचों की उपस्थिति में दीपक साहू ने सरपंच पद की शपथ ली, प्रिंस दुबे ने उपसरपंच पद की शपथ ली साथ ही सभी वार्डो के पंचों को भी शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण समारोह के साथ साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पंचों और उपस्थित ग्रामवासियों को नेहरू युवा केन्द्र जबलपुर से आए हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक शुभम ताम्रकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान से अवगत कराया गया
शपथ ग्रहण समारोह में सरपंच दीपक साहू, उपसरपंच प्रिंस दुबे सचिव कान्हा पटेल, रोजगार सहायक सचिव सुखदेव यादव और विजय साहू सभी पंच गण,ग्राम कोटवार आंगन बाड़ी कार्यकर्ता ,वैक्सीनेशन टीम शिक्षक नेहरू नरेंद्र साहू जागेश्वर साहू युवा केन्द्र जबलपुर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक शुभम ताम्रकार युवा मंडल के सक्रिय सदस्य सत्यम ठाकुर,मोंटी राय दिनेश दाहिया,राजा पटेल ,शुभम पटेल संतराम चक्रवर्ती और ग्राम की माताएं बहनें सभी सम्मिलित हुए



