अवैध शराब,तस्करी में लिप्त एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी से मिली जानकारी अनुसार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि रविदास नगर निवासी बादल चौधरी अपने घर के पीछे बहुत अधिक मात्रा में शराब बेचने के लिये रखा है. सूचना पर बताये स्थान पर दबिश दी गई, रविदास नगर के पास अंधेरे में खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
नाम पता पूछने पर अपना नाम बदल चौधरी उम्र 33 वर्ष निवासी रविदास नगर, हनुमानताल बताया,घर की तलाशी लेने पर 300 पाव देशी शराब जिसकी कीमती लगभग 20 हजार रूपये की रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी बादल चौधरी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त शराब कहा से एवं किससे प्राप्त की गई है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



