गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर हुआ विशेष आयोजन

जबलपुर दर्पण। श्री राम मंदिर मदन महल मे ब्रह्मषि मिशन समिति एवं श्री राम मदिंर मदन महल के संयुक्त तत्वावधान मे गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर श्री राम चरित मानस के सामूहिक मासपरायण पाठ का आयोजन घर घर मे दीदी साध्वी ज्ञानेश्वरी जी के संरक्षण मे पिछले 14 वर्षों से किया जा रहा है। कारोना महामारी के कारण जन हित का ध्यान रखते हुए पिछले दो वर्ष से यह आयोजन नही हो पाया है। इस वर्ष पुन: यह आयोजन करने का संकल्प किया है।
प्रथम परायण के अवसर पर श्रृध्दालु जनों से उपास्थिति का आग्रह पं रामकुशल पांडे, अध्यक्ष गुलशन माखीजा, रमेश शर्मा, मनोज शर्मा, मनीष पोपली, मनोज नारंग सहित मंदिर समिति ने किया है।



