विधि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। सरदार सरदार पटेल विधि महाविद्यालय, पिपरिया, खम्हरिया, कुण्डम रोड, जबलपुर द्वारा महाविद्यालय से प्रथम बैच छूटये सेमेस्टर के पास होने के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन होटल समदड़िया में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संस्था के डायरेक्टर इंजीनियर प्रभात दुबे ने छात्र-छात्राओं को विधि क्षेत्र में डिग्री लेकर जाने के अवसर पर शुभकामनाएं के साथ-साथ समाज से अपराधिकरण एवं अपराधियों के संरक्षण एवं समाज से अपराध खत्म करने के लिए इमान्दारी से न्याय दिलाने हेतु छात्र-छात्राओं से कहा एवं छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार के पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्वनोई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति कपिलदेव मिश्रा एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव राजेश तिवारी एवं भोपाल विश्वविद्यालय से पधारे कुल सचिव अल्केश चतुर्वेदी आदि ने मंच पर उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं में ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर संस्था के ओम तिवारी, डॉ. प्रियंका दुबे, युवांक खरे, शोभा मिश्रा, रंजीता, प्रशांत रजक, मोनिका कुशवाहा, रितु रजक आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।


