जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर निगम अध्यक्ष बने रिंकू विज:अपील समिति की सदस्य बनी श्रीमती रेणु कोरी एवँ सुभाष तिवारी

जबलपुर दर्पण नप्र। नगर निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी एवँ अपील समिति में दो सदस्यों की जीत पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह ने नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कही। अध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद रिंकू विज 44 मत पाकर विजय हुए साथ ही भाजपा पार्षद श्रीमती रेणु कोरी एवँ सुभाष तिवारी अपील समिति के सदस्य चुने गए है।

नगर निगम अध्यक्ष पद एवँ अपील समिति के सदस्यों की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए साँसद राकेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राज्यसभा साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, मप्र जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, नन्दनी मरावी, विधायक अशोक रोहाणी, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, सुशीला सिंह, स्वाति गोडबोले, के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए जबलपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आसंदी और सदन की गरिमा के अनुरूप कार्य करूंगा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रिकुंज विज ने जीत के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा मैं अपने वार्ड की और जबलपुर की जनता का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे एवँ मेरे साथी पार्षदो को अपना आशीर्वाद दिया है साथ ही भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को इस दायित्व के लिए चुना। सभी के साथ सामंजस्य बनाकर जबलपुर के विकास में अपना योगदान दूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page