पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष बने भाजपा के आचार्य जगेंद्र सिंह

नगर परिषद उपाध्यक्ष बनी भाजपा की श्रीमती शक्ति यादव
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। आज पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद लिए आचार्य जगेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती शक्ति यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। भाजपा के आचार्य जगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर साथ ही उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की श्रीमती शक्ति यादव ने जीत का परचम लहरा दिया इसके साथ ही पाटन मझौली विधानसभा के अंतर्गत आने वाली तीनों नगर परिषद पाटन, कटंगी, मझौली पर भाजपा का कब्जा हो गया है। विधायक अजय विश्नोई की मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से आज भाजपा जीत का जश्न मना रही है। आने वाले समय में भाजपा के नगर परिषद अध्यक्ष विकास की इबारत लिखेगे, में तीनों नगर परिषदों में निवास करने वाले प्यारे मतदाता बंधुओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं तीनों नगर परिषद के विकास के लिए फंड की कमी नही आने दुगा। पाटन नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष की जीत पर सभी को शुभकामनाएं दी इसके साथ ही पाटन मझौली विधानसभा के सभी मतदाता बंधुओ को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी
ग्रामीण निकायों की जीत पर दी शुभकामनाएं: ग्रामीण क्षेत्र के सिहोरा नगर पालिका के साथ पाटन, शहपुरा एवँ बरेला नगर परिषद में अध्यक्ष एवँ उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्यशियो की जीत पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।