पाटन राजस्व विभाग ने आयोजित की तिरंगा रैली:भारत माता के जयकारे से गूंज उठा नगर

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिला कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी के निर्देषानुसार आज पाटन राजस्व विभाग द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान से नगर एव ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता फैलाने के उद्देश्य को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पाटन शाहिद खान एवं तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी के नेतृत्व मे विशाल तिरंगा रैली निकाली गई जिसका आयोजन तहसील कार्यालय पाटन द्वारा किया गया। जिसमे पाटन मझौली विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई के द्वारा रैली को तहसील कार्यालय पाटन से प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी हाथो मे तिरंगा लेकर भारत माता का जयघोष लगाते हुये कसम ताल मिलाते हुए आगे बड़ रहे थे। भारत माता के जयकारे से गूंज उठा पाटन नगर, रैली शासकीय हास्पिटल होते हुये, पाटन चौक से भ्रमण करते हुये तहसील कार्यालय पाटन मे उक्त रैली का समापन विधायक अजय विश्नोई के द्वारा अपने विचार व्यक्त किये साथ ही रैली में आय सभी देश भक्त अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधि एव रैली में शामिल आम नागरिकों को झंडे के महत्व के बारे में बताया। रैली में आय राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधि अभिषेक सिह (हरिभईया) देवेन्द्र यादव, भरत मिश्रा,एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण, उपस्थित रहे आज पाटन नगर का साप्ताहिक बाजार होने से सभी नगर वासियो, दुकानदार एवं ग्रामीण जनता द्वारा उक्त रैली का जगह जगह स्वागत वंदन किया गया एवं रैली का जन जागरूकता फैलाने सराहनीय योगदान रहा। उक्त रैली मे आकाषदीप नामदेव,सुश्री सुरभि जैन नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, पटवारी, रीडर, भृत्य ग्राम कोटवार ने भाग लिया श्रीमति इंद्रा त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) अभियान परिषद से श्रीमति नुपूर खरे, एवं अन्य विभाग कृषि विभाग, महिला बाल विकास, नगर परिषद कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, उक्त रैली मे सहारनीय भूमिका रही।


