Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

बारिश भी नही रोक पायी गुरजी के युवाओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालने से

0 159

बारिश भी नही रोक पायी गुरजी के युवाओं को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकालने से

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–आज दिनांक 11.8.2022 को विकास खंड मझौली के ग्राम पंचायत गुरजी में नव निर्वाचित सरपंच बेबी बाई राजा राम पटेल, और नेहरू युवा केंद्र संगठन जबलपुर के विकासखंड मझौली के एनवाईवी शुभम ताम्रकार और सक्रिय युवा साथियों के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
हर घर तिरंगा रैली का शुभारंभ ग्राम पंचायत भवन गुरजी से किया गया जो गुरजी के सभी मुहल्ले से होते हुए गुरजी के प्रसिद्ध हनुमान जी के मंदिर से होते हुए ,फिर दर्शनी के बघराज मंदिर से भ्रमण करते हुए पुनः गुरजी से होते हुए शांतिनगर गुरजी पहुंची तत्पच्यात शांतिनगर से होते हुए पुनः गुरजी ग्राम पंचायत भवन में हर घर तिरंगा और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए रैली का समापन किया गया
तेज बारिश के बावजूद सगोड़ी पंचायत के सरपंच दीपक साहू तिरंगा रैली से स्वयं को नहीं रोक पाए और वे दर्शनी में हर घर तिरंगा रैली में शामिल हुए साथ ही आते ही भारत माता की जय के नारे और हर घर तिरंगा ,घर घर तिरंगा के नारे लगवा कर युवाओं के जोश में वृद्धि का कार्य किया

तिरंगा रैली में ग्राम पंचायत गुरजी के नव निर्वाचित सरपंच बेबी बाई राजा राम पटेल, सगोड़ी सरपंच दीपक साहू, गुरजी से बीएसएफ जवान बालमुकुंद पटेल, अजय दुबे ,नेहरू युवा केन्द्र संगठन जबलपुर के मझौली विकासखंड के एनवाईवी शुभम ताम्रकार, गुरजी के सक्रिय युवा अमित दुबे, बालकिशन पटेल ,अरविंद दुबे ,अभिषेक दुबे, शुभम दुबे,नेहरू युवा केंद्र जबलपुर के रॉयल किंग क्लब टोला दर्शनी के मंडल अध्यक्ष मोंटी राय, श्रीराम युवा मंडल से सत्यम ठाकुर गुरजी से कमला यादव, नरेश चौधरी और सभी छोटे बड़े युवा साथी उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.