सतना दर्पण
सड़क हादसा: दो गंभीर, बेला चौकी पुलिस ने दिखाई तत्परता


सतना जबलपुर दर्पण । नेशनल हाईवे-30 के केमार में तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक MP48 MW 5847) सामने से आ रही सुपर कैरी वाहन (क्रमांक MP17 ZM 3697) से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही बेला चौकी पुलिस मौके पर पहुँची। घटना स्थल पर 112 डायल के आरक्षक विकास चतुर्वेदी, चालक अखिलेश तिवारी और प्रधान आरक्षक ओमनारायण मिश्रा ने घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल राहत देते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।



