नरसिंहपुर दर्पण

अतरिया मार्ग पर झूलते बांस के झुंड दे रहे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण

गोटेगांव जबलपुर दर्पण। गोटेगांव नगर से अतरिया कुंडा गांव की ओर जाने वाला मुख्य सड़क मार्ग इन दिनों वाहन चालकों के लिए अत्यधिक खतरनाक साबित हो रहा है। इस मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण जहां वाहन लगातार अनियंत्रित हो रहे हैं, वहीं सड़क किनारे लगे पेड़ों की लटकती डालियां भी हादसों का सबब बनी हुई हैं। विशेष रूप से अतरिया तिग्गा के पास मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर स्थित बांस के विशाल झुंड बीच सड़क तक लटक आए हैं। इनके नुकीले हिस्से सीधे मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को लग रहे हैं। इसी स्थान पर एक तीव्र अंधा मोड़ भी है, जिसके कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे यहां कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इस मार्ग से नियमित गुजरने वाले ग्रामीण और राहगीरों का कहना है कि संबंधित विभाग की इस घोर लापरवाही के कारण रोजाना लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए इस मोड़ पर लटके बांस के झुंडों और झाड़ियों की तत्काल छंटाई कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88