उमरिया दर्पण

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में उमरियापान की दवा दुकानें बंद, मरीज होते रहे परेशान

सतीश चौरसिया उमरियापान । ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध एवं विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उमरियापान क्षेत्र की दवा दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहीं । दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों एवं आम लोगों को आवश्यक दवाइयों के लिए भटकना पड़ा । क्षेत्र के सभी दवा व्यवसायियों ने देशव्यापी बंद का समर्थन करते हुए एकजुट होकर ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था का विरोध जताया । वरिष्ठ दवा व्यवसायी एवं तहसील अध्यक्ष राजेश ब्यौहार ने कहा कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन और अत्यधिक छूट आधारित व्यापार व्यवस्था से पारंपरिक औषधि वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है । इससे छोटे एवं मध्यम स्तर के दवा विक्रेताओं के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है । फार्मासिस्ट शुशांक चौरसिया ने बताया कि ऑनलाइन फार्मेसी में बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स एवं आदत बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता, नकली प्रिस्क्रिप्शन तथा गलत भंडारण जैसी समस्याएं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं । स्थानीय दवा व्यवसायी जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लाखों दवा व्यापारियों की आजीविका के संरक्षण के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए । बंद के दौरान क्षेत्र के सभी दवा दुकानदारों ने एक स्वर में ऑनलाइन फार्मेसी व्यवस्था का विरोध दर्ज कराया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88