सराफा एसोसिएशन का व्यापार वृद्धि संगोष्ठी, सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ संपन्न

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले के सिहोरा नगर व खितौला सराफा समाज विकास एवं कल्याण समिति सिहोरा-खितौला द्वारा संचालित सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को एक भव्य त्रिआयामी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ये मुख्य कार्यक्रम रुकमणी पैलेस में उपस्थित गरिमामयी सभी व्यापारिक एकता, संगठन सशक्तिकरण, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण और व्यापार वृद्धि संगोष्ठी जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव संपन्न हुए। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन एसोसिएशन के सचिव आशीष सोनी द्वारा किया गया। मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए उन्होंने बताया कि बेहद व्यवस्थित ढंग से इस पूरे मंच का संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। पारम्परिक शुरुआत एवं मंगलाचरण- कार्यक्रम की इस मधुर बेला एवं अतिथियों व स्थानीय सराफा सदस्यों के आगमन से हुई । इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन, जबलपुर सराफा की पूर्ण कार्यकारिणी एवं सिहोरा,खितौला,गोसलपुर, मझगांव,मझौली के व्यापारी बंधु सम्मिलित हुए तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ जनों ने गरिमा के साथ मंच संभाला। दीप प्रज्वलन के साथ पूजन अर्चन किया गया। वहीं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान भी एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों का आत्मीय परिचय कराया गया। साथ ही पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। वरिष्ठ मंडल एवं सलाहकार समिति की देखरेख में क्षेत्र के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ । जिसमें समाज और व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बुजुर्गों का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया।.
प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ शपथ ग्रहण–
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रहा। प्रदेश एवं जिला स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरी कार्यकारिणी ने संगठन के प्रति निष्ठा और सराफा व्यापारियों के कल्याण की शपथ ली। इसके साथ ही विभिन्न विभागीय समितियों की घोषणा की गई एवं नवनियुक्त सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि व जिला पदाधिकारी – सम्मानित राजा सराफा (प्रदेश अध्यक्ष, म.प्र. सराफा एसोसिएशन) का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही नवीन सराफा (अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन जबलपुर), अमित अग्रवाल (मंत्री), ओम सोनी (कोषाध्यक्ष), महेंद्र ओसवाल (उपाध्यक्ष), के.के. सुहाने एवं विवेक अग्रवाल (सह मंत्री)
जबलपुर जिले की उपस्थिति में किया गया।
व्यापार वृद्धि संगोष्ठी’ में गहन मंथन- इस आयोजित संगोष्ठी में सराफा व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक चर्चा की गई। संगोष्ठी में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया अपना व्यापार कैसे बढ़ाएं, जी.एस.टी और हॉलमार्क के नियमों का पालन करते हुए शुद्धता व पारदर्शिता के साथ व्यवसाय का विस्तार करना करने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ वक्ताओं ने मार्गदर्शन दिया
अध्यक्षीय उद्बोधन एवं समापन- कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथि व अन्य सदस्यों के प्रेरणादायी उद्बोधनों के बाद अध्यक्ष सुशील सोनी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी व्यापारियों को एकजुट रहने और सिहोरा-खितौला सराफा एसोसिएशन को आदर्श संगठन बनाने का संकल्प दिलाया।
एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व की भूमिका – इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन की मुख्य टीम का विशेष योगदान रहा।
जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे – अध्यक्ष सुशील सोनी, उपाध्यक्ष मदन सोनी, सचिव आशीष सोनी, सहसचिव बसंत सोनी, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, सह कोषाध्यक्ष शिवम भास्कर सोनी साथ ही कार्यकारिणी सदस्य (अभिषेक नौगरहिया, मनीष खरया, मगन सोनी, वीरेंद्र सराफा, सतीश खरया, कमलेश सोनी, दीपक सोनी, सुभाष सोनी, पवन सोनी, अदीप सोनी, संदीप सोनी, संजय सोनी, शिवम् भास्कर सोनी, राहुल सोनी एवं मार्गदर्शक मंडल के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
साथ ही युवा टीम में अजय सराफ, अमित सोनी,शरद सोनी, दीपांशु सोनी, शिवम सोनी, प्रियम सोनी, विक्रम जैन,आकाश सोनी,अरुण सोनी, अतुल सोनी अन्य सभी सदस्यों का सहयोग रहा । कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के बाद संचालन सचिव आशीष सोनी ने बाहर से आए सभी प्रांतीय व जिला पदाधिकारियों, स्थानीय सराफा भाइयों, मातृशक्ति और मीडिया कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित के संकल्प और सामूहिक व अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



