खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
कुकर्रामठ निवासी लकी गौतम का नवोदय विद्यालय स्कूल में चयन

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ निवासी लकी गौतम का चयन नवोदय विद्यालय में है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ही जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया, जहां लकी गौतम ने 83.71 अंक हासिल करते हुए माता-पिता का नाम रोशन किया है। बताया गया कि कुकर्रामठ ग्राम पंचायत के पूर्व उप सरपंच प्रहलाद सिंह गौतम के लकी गौतम नाती है व हरिसिंह गौतम के पुत्र हैं। लकी गौतम के नवोदय विद्यालय में चयन होने से परिवार में खुशियों का माहौल है, ईष्ट मित्रों सहित परिजनों ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य कि कामना है।


