शिव मंदिर बाबाताल में महायज्ञ, रामलीला एवं मेला का गुरुवार को भक्तिभाव के साथ हुआ समापन

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा नगर में चैत्रीय माह में भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव मंदिर बाबा ताल में प्रतिवर्ष अनुसार 8 मार्च 2026 दिन रविवार को कलश यात्रा के साथ यज्ञ, रामलीला ईव मेले के आयोजन की शुरुआत हुई । रोजाना शिव मंदिर बाबा ताल में सुबह सुबह मंत्रों के उच्चारण व श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी एवं भोलेनाथ के दर्शन करने लोगों का आना जाना लगा रहा। गोसलपुर क्षेत्र से आए हुए रामलीला मण्डली द्वारा नियमित शाम को प्रभु श्रीराम की कथा एवं उनके जीवन को लेकर झांकियों के माध्यम से भक्तों को प्रेरणा दी। साथ ही शाम को दर्शन करने वाले नगर वासी एवं क्षेत्रीय वासियों का देर रात्रि तक आना जाना लगा रहा। रात्रि भोलेनाथ की आरती और प्रसाद वितरण कार्य जारी रहा। गुरुवार 19 मार्च को यज्ञ सहित मेला का समापन भक्ति के साथ सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में सिहोरा पुलिस के द्वारा उचित व्यवस्था के साथ इस कार्यक्रम को सफ़लता पूर्वक सम्पन्न कराया गया।



