उमरिया दर्पण

ढीमरखेड़ा जनपद को 113.39 लाख की विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

सतीश चौरसिया उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है । जनपद पंचायत की सामान्य सभा में प्रस्तावित योजनाओं को जिला स्तर की बैठक में अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी गई है । जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे के नेतृत्व में सभी वार्डों के जनपद सदस्यों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद अब क्षेत्र में अधोसंरचना, स्वच्छता और पेयजल से जुड़े कार्य जल्द शुरू होंगे ।
अधोसंरचना पर 41 लाख का प्रावधान
15वें वित्त आयोग के अंतर्गत अधोसंरचना मद में कुल 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं । इस राशि से पिपरियाशुक्ल, कचनारी, देवरी विछिया, बम्हनी, पहरुआ, उमरियापान एवं मंगेली ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा ।
स्वच्छता कार्यों के लिए 31 लाख मंजूर
स्वच्छता मद के तहत 31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है । इसमें बरहटा, बरेली रामपुर, मंगेली, टोला, दशरमन, महगवां देगवां, मुरवारी, सिलौंडी एवं परसेल ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण और कचरा प्रबंधन जैसे कार्य शामिल हैं । इन योजनाओं से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी ।
पेयजल व्यवस्था के लिए 31 लाख का प्रावधान
पेयजल मद (Tied) के अंतर्गत 31 लाख रुपये से पडमभटा, धरवारा, महनेर, ठिर्ही, खंदवारा, गोपालपुर, सगौना एवं घुघरा ग्राम पंचायतों में तालाबों का विस्तारीकरण किया जाएगा । इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी ।
प्रशासनिक मद में 10.39 लाख
जनपद पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के लिए कुल राशि का 10 प्रतिशत यानी 10.39 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं ।
कुल 113.39 लाख की विकास योजनाएं
इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 113.39 लाख रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी मिली है । इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढीमरखेड़ा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा ।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि समय पर कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88