झूग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने दिया संदेश

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जबलपुर ग्रामीण जिला संयोजक बाबू ठाकुर ने हर-हर तिरंगा घर-घर तिरंगा 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत उत्सव आज दिनांक 13 से निरंतर 15 अगस्त तक अभियान चलाया। माननीय प्रधानमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के और झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री सुभाष रानू तिवारी प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर एवं जिला सयोंजक रविन्द्र सिंह बाबू ने नागरिकों को कहा कि आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा महोत्सव का हिस्सा बनें। घर-घर तिरंगा अभियान के दौरान सेकड़ो की संख्या में प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



