जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न
जबलपुर दर्पण। स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल आज पुलिस ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यो की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड पर होगा । प्रदेश के लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रोमोद्योग मंत्री तथा जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे। आज पुलिस ग्राउण्ड मे आयोजित हुई रिहर्सल मे कलेक्टर इलैयया राजा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ एएसपी गोपाल खांडेल आदि मौजूद रहे।



