जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महापौर ने किया कछपुरा संभाग के अनेक वार्डों का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी के प्रथम नागरिक के रूप में शपथ लेने के साथ ही महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नागरिकों की सेवा एवं शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आज कछपुरा संभाग के अंतर्गत आने वाले वार्डों के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से उनकी समस्याएं पूछी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को ठोस कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने संभाग के कछपुरा क्षेत्र एवं वीर सावरकर वार्ड के शिव नगर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जलभराव की स्थितियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नाले नालियों की सफाई एवं नए नालों के निर्माण में विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि जलभराव की स्थिति न बने। महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने गुलौआ में निर्माणाधीन हॉकर ज़ोन का निरीक्षण करते हुए इसका निर्माण जल्द से जल्द तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हॉकर ज़ोन का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कर नवरात्र पर इसका शुभारंभ किया जाए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वार्ड में कम से कम 35 सफाई संरक्षक होने चाहिए एवं एक वार्ड में 6 कचरा वाहनों की उपलब्धता हो जिससे वार्डों में समुचित सफाई हो सके। इस अवसर पर उन्होंने विवेकानंद वार्ड के बैकुंठ धाम मंदिर के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के भी निर्देश दिए उन्होंने बताया कि यहां के अतिक्रमण हटाने के निर्देश न्यायालय के द्वारा भी दिए जा चुके हैं अतः जल्द से जल्द अतिक्रमणों को हटाकर नालों का निर्माण किया जाए जिससे नागरिकों को लाभ मिल सके। इसके पूर्व महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कछपुरा संभाग के अंतर्गत आने वाले वार्डों के सम्माननीय पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में उन्होंने सफाई, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए। इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू के साथ स्थानीय पार्षद श्री शेखर सोनी श्री राहुल साहू श्रीमती पूजा पटेल श्रीमती सोनिया रंजीत ठाकुर, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव संदीप जायसवाल दिनेश सिंह ठाकुर अनिल बारी, राजेश गोस्वामी विजय दुबे, अभिनव मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88