खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक अजय विश्नोई के नेतृत्व में:भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर,अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज पाटन मझौली विधानसभा में तिरंगा बाईक रैली का भाजपा के द्वारा आयोजन किया गया जिसमें मध्य शासन के पूर्व मंत्री एव विधायक अजय विश्नोई के आह्वान पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि द्वारा अपनी अपनी बाईक पर देश की शान तिरंगा लिए हुए नुनसर के अंश मैरिज गार्डन पर एकत्रित हुए

जिसमें नव निर्वाचित पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि बालचंद जैन, अभिषेक सिंह एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थित में भव्य तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर रोसरा, उड़ना होते हुए पाटन नगर में प्रवेश करते ही स्थानीय लोगों ने बाजे गाजे के साथ पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया,विधायक अजय विश्नोई द्वारा तिरंगा यात्रा में स्वयं बुलेट चलाकर नौजवानों का उत्साह बढ़ाया,भ्रमण के दौरान भारत माता के जयकारों से गूंज उठी पाटन नगरी,तिरंगा यात्रा के दौरान जनता का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88