जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में रक्तदान शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू– आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली में स्वर्गीय श्रीमती आशा असाटी जी की 8 वी पुण्यतिथि में रक्तदान शिविर और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक लोगों ने अपना अमूल्य समय देकर रक्तदान किया जो कि रक्तदान महादान होता है आज 53 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया एवं 153 लोगों का नेत्र परीक्षण,125 लोगों को चस्मा वितरित किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम और जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए



