स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति ठाकुर ने फहराया:राष्ट्रीय ध्वज
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। 1947 के बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। देश इस बार 15 अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर पाटन जनपद पंचायत द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडा चौक पर 15 अगस्त का कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसकी मुख्य अतिथि पाटन जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति ठाकुर रही, आपको बताते चले कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह शासन काल से यही परंपरा चली आ रही है।
नगर परिषद क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष के हाथों से झंडा फहराने की परंपरा है उसी का निर्वाह करते हुए आज पाटन जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति ठाकुर, पाटन विधान सभा से विधायक अजय विश्नोई नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, पाटन जनपद के पूर्व अध्यक्ष एव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठा विक्रम सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा उदय सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सविता सिंह, नगर परिषद पाटन की उपाध्यक्ष शक्ति यादव के साथ ही सभी पार्षदगण, जनप्रतिनिधि,पाटन तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी, जनपद सीईओ प्रवीण कुमार इनवे, पाटन नगर परिषद सीएमओ नीलम चौहान, अन्य प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों एव नगर के गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं सभी के द्वारा राष्ट्रगान करके सलामी दी गई इसके बाद नगर के बालक बालिकाओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई इसी के साथ 15 अगस्त का कार्यक्रम सांस्कृतिक माहौल में संपन्न हुआ




