डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नियमों को दरकिनार कर कराया जा रहा लाखों रुपए का बाउंड्री वाल निर्माण कार्य

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।जिले के डिंडौरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कनई सांगवा गांव में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में मनमानी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि पंच परमेश्वर योजना मद से ग्राम पंचायत भवन परिसर का बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का ठेका पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा राजनीतिक रसूख के चलते क्षेत्रीय जनपद सदस्य के पति को दे दिया गया है,जहां निर्माण कार्य में गुणवत्ता को नजर-अंदाज किया जा रहा है। मामले को लेकर जब उपयंत्री ऋषभ सिक्का से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकारी के बाद मैं खुद निरीक्षण करने गांव गया था, जहां निर्माण कार्य में शासन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा, बाउंड्री वॉल को तोड़कर पुनः निर्माण कार्य कराने को कहा गया है।गौरतलब है कि लगभग 5 लाख की लागत से निर्माण कार्य करने स्वीकृत हुआ था, लेकिन सांठगांठ करके पंचायत द्वारा निर्माण कार्य अनाधिकृत तौर पर ठेके में दे दिया गया, जहां जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आरोप है कि बाउंड्री वाल निर्माण कार्य के दौरान मनमानी की जा रही है, बिना किसी ठोस नीव के ही पेलेंथ डालकर जुड़ाई का काम शुरू कर दिया गया है, जिसकी गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए है। स्थानीय लोगों की माने तो लंबे समय से मांग के बाद बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है, जहां जिम्मेदारों द्वारा जमकर भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88