विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर का वार्षिकोत्सव संपन्न

जबलपुर दर्पण। विश्ववाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर का वार्षिकोत्सव आगामी २० अगस्त २०२२ को स्वामी दयानन्द सभागार, आर्य समाज भवन, जबलपुर में संपन्न होगा। संस्थान के संयोजक आचार्य संजीव वर्मा ‘सलिल’ द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर श्रेष्ठ साहित्य सृजन, समाज एवं पर्यावरण सुधार तथा कला आदि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु चयनित प्रतिभाओं को अलंकरण पत्र, मानधन, शाल, श्री फल आदि से अलंकृत किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिण अफ्रिका के ३ देशों में मुख्य अभियंता के रूप में भारतीय अभियांत्रिकी कौशल की विजय पताका फहरा चुके अभियंता कोमल चंद जैन की संस्मरण कृति ‘अफ्रीका डायरी’ तथा भोपाल की नवीदित कवयित्री सरला वर्मा के काव्य संग्रह ‘जीतने की जिद’ विमोचन का विमोचन माननीय न्यायमूर्ति विमला जैन के कर कमलों से संपन्न होगा। डॉ. प्रतिभा पटेल की कृति ‘ स्वामी रामकृष्ण परमहंस के प्रेरक प्रसंग’ पर विमर्श के अंतर्गत अभियंता अरुण भटनागर प्रकाश डालेंगे। मुंबई से शीघ्र प्रकाश्य अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ‘कृष्ण प्रज्ञा’ की योजना पर प्रकाश डाला।



