जिला अस्पताल विक्टोरिया में फलों का वितरण कर राजीव जी को किया नमन
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र गौतम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है की भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में अपना अहम योगदान प्रदान किया और भारत के अंदर कंप्यूटर क्रांति के माध्यम से भारत के युवाओं को मजबूती प्रदान करते हुए पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान कराई एवं भारत के साथ-साथ अन्य पड़ोसी देशों को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने के लिए राजीव जी संकल्पित होकर लड़ते लड़ते आतंकवादियों के नापाक हमले का शिकार होकर इस देश के लिए शहीद हो गए ,उनके अदम्य साहस अतुल्यानी योग दान को भारत के नागरिक हमेशा याद करेंगे इसी कड़ी में उनकी सोच के अनुरूप आज मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पं रविंद्र गौतम के नेतृत्व में विक्टोरिया अस्पताल में कांग्रेस युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ क्षेत्र के विधायक विनय सक्सेना एवं पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव की विशेष उपस्थिति में पीड़ित मरीजों के लिए फलों का वितरण कर स्वर्गीय राजीव जी को याद कर नमन किया एवं उनके चित्र पर अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर झल्ले लाल जैन, बलविंदर मान, अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, पार्षद अख्तर अंसारी, पंकज पांडे, अभिषेक यादव, शोभा उपाध्याय गीता पांडे, पंकज पटेल, संगीता शराफ, रूबीना बग्गन, आसिफ कुरेशी, कपिल भोजक, अचल नाथ चौधरी, प्रशांत चौरसिया, संजय सोनी देवांश पटेरिया, आदेश चौबे, अतुल सोनी, ममतल भाई, कपिल शर्मा, शरद विश्वकर्मा, श्याम सोलंकी, आशीष बारी, लतीफ अंसारी, पिंटू श्रीवास्तव, मजहर उस्मानी, जितेंद्र दुबे, मनोज सोनी, सोनू यादव, विक्रम तिवारी, अजय मिश्रा, निहाल पांडे, नारायण पांडे, मनोज सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।



