मूसलाधार बारिश के चलते सीएमओ पाटन ने संभाला मोर्चा:घरों में भरे पानी को पम्प लगाकर निकासी कराई
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन नगर में बीते दिन से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश से पाटन नगर एंव ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्था चरमरा गई। हालाकि बारिश को देखते हुए प्रशासनिक अमले को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए थे। बारिश के चलते नगर में जल भराव की स्थिति को देखते हुए पाटन नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह के निर्देश पर सीएमओ नीलम चौहान ने मोर्चा संभालते हुए पाटन नगर परिषद वार्ड न 4,13,15 में अधिक बारिश होने के कारण घरों में पानी भरने की सूचना मिलने पर तत्काल नगर परिषद की टीम के साथ पहुंचकर घरों के आउट लेट की सफाई व्यवस्था कराई गई जिससे घरों में भरा पानी बाहर निकाला गया। कई घरों का पानी पम्प लगवाकर बाहर निकलवाया गया साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले नलियों की सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को सक्त निर्देश मौके पर दिए।



