सामाजिक सहयोग से स्थापित करेंगे विकास के नए आयाम : महापौर
कलचुरी समाज ने जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों का किया सम्मान
जबलपुर दर्पण। कलचुरी समाज आज जागरूक हुआ है। हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में समाज के अनेक प्रतिनिधियों ने विजय हासिल की है। आज कलचुरी समाज कि हर जगह उपस्थिति है। आपके समाज से मेरा पुराना नाता है। आपके समाज में मेरा सम्मान किया, मैं आपका ऋणी हूं और सामाजिक सहयोग से विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा उक्त विचार कलचुरी समाज के द्वारा समाज के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने व्यक्त किए।
जनप्रतिनिधियों को कलचुरी गौरव सम्मान :
जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर नगर निगम जबलपुर , मंजू राय अध्यक्ष नगर पालिका दमोह, विनोद राय अध्यक्ष जनपद पंचायत जबेरा, श्रद्धा पंकज चौकसे उपाध्यक्ष नगरपालिका गोटेगांव, कविता पंकज राय जिला पंचायत सदस्य कटनी, विमल राय पार्षद नगर निगम जबलपुर, अंशुल राघवेंद्र यादव पार्षद नगर निगम जबलपुर, श्रीकांत राय पार्षद नगर पालिका गाडरवारा, पूजा प्रवेश राय पार्षद गाडरवारा, संतोष चौकसे पार्षद नगर पालिका नरसिंहपुर, सविता राय पार्षद नगर पालिका दमोह, वीरेंद्र राय पार्षद नगर पालिका हटा, ज्योति गजेंद्र चौकसे पार्षद नगर परिषद साईंखेड़ा, सृष्टि राहुल शिवहरे जनपद सदस्य लखनादौन, मंजू संतोष चौकसे सरपंच ग्राम पंचायत बरगी, अवधेश चौकसे सरपंच ग्राम पंचायत खापा कालादेही, गीता देवी चौकसे सरपंच ग्राम पंचायत बम्होरी, सचिन जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत सिरोंज पाटन, जीतेंद्र राय सरपंच ग्राम पंचायत पौंडा, उमेश जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत बगराई चरगवां को कलचुरी गौरव सम्मान से नवाजा गया।
वरिष्ठजनों को कलचुरी वयो श्रेष्ठ सम्मान :
75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठजन चंद्र मोहनजी चौकसे, सावित्री देवी चौकसे, शकुन जायसवाल, निर्मला चौकसे, प्रमोद कुमार चौधरी, हीरालाल राय, जानकी चौकसे लीला बाई राय, मिथिलेश चौकसे, बद्री प्रसाद चौकसे को “कलचुरी वयो श्रेष्ठ” सम्मान से सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत्त को कलचुरी सेवा रत्न सम्मान :
सतीश राय, जेपी शिवहरे, देवेंद्र चौकसे, सरिता चौकसे, शिव नारायण चौकसे, नरेंद्र कुमार चौकसे, राजीव चौकसे, उषा चौधरी, श्याम नारायण चौधरी, सुधा राय, कर्नल गौरी शंकर राय को कलचुरी सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
मेधावियो को कलचुरी विद्या रत्न सम्मान :
यशवर्धन चौधरी, कु तासी राय, कु स्नेहा चौकसे, कु प्राशी राय, तन्मय जायसवाल, अथर्व चौकसे, अदिति जायसवाल, कु नेत्रा जायसवाल, रुद्राक्ष जयसवाल, कु खुशबू चौकसे कु पूर्वा महाजन, कु स्नेहा चौकसे, हर्ष चौकसे, ईशांत जायसवाल, पर्व चौकसे, कु अवंतिका राय, इंजीनियर भावना राय, प्राची राय, इंजीनियर अपूर्व महाजन, कु सपना राय इंजीनियर वासु राज चौकसे, इंजीनियर कु हर्षिता चौकसे, आर्य चौकसे को कलचुरी विद्या रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मनोहर चौकसे, महामंत्री बीडी राय, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश जायसवाल, संरक्षक डॉ आरएल शिवहरे, डॉ वीके गुप्ता, प्रदीप चौकसे, जायसवाल समाज के अध्यक्ष केशव जायसवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा चौकसे, उपाध्यक्ष शैलेंद्र महाजन, मिथिलेश चौकसे, राजेश जायसवाल पप्पू, संजय जायसवाल, संजय चौकसे, राजीव चौकसे, देवेंद्र चौकसे, जेपी शिवहरे, केएस राय, गोविंद राय, राधेश्याम राय, मनीष चौकसे, संदीप चौकसे, दिनेश शिवहरे, वृंदावन चौकसे, संजय महाजन, कौशलेंद्र महाजन,जेपी राय, सुनील राय, विनोद शिवहरे, एडवोकेट अमित जायसवाल उपस्थित रहे।



