जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पावर मैनेजमेंट कंपनी के दो कार्मिक होंगे सेवानिवृत्त

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के दो कार्मिक आज 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। डा. समीर जैन-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक के पद पर कार्यरत डा. समीर जैन आज 30 नवम्बर को 35 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कंधीलाल सोंधिया-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की वाहन शाखा में वाहन चालक के पद पर कार्यरत कंधीलाल सोंधिया आज 30 नवम्बर को 42 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे हैं।




