हथियारों से लेस टाटा सफारी में घूम रहे 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा: फरार 5 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। देर रात शीतलामाई मंदिर के पास कुछ युवक टाटा सफारी में पिस्टल एवं चाकू लेकर किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूमने की सूचना मिलने पर घमापुर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि कुछ युवक हथियार लेकर मारपीट करने के इरादे से शीतलामाई मंदिर तमेरा मोहल्ला के पास घूम रहे हैं।
सूचना पर दबिश दी गई मंदिर के पास कुछ युवक खडे दिखे पुलिस को अपनी ओर आता देखकर सफेद रंग की टाटा सफारी क्र एमपी 19 सीबी 4167 मेें बैठकर भागे,पुलिस टीम द्वारा टाटा सफारी का पीछा किया मुख्य रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 6 के सामने टाटा सफारी वाहन खड़ा कर सभी युवक उतरकर भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर 2 युवकों को पकडा, शेष भागने मे सफल हो गये युवकों की तलाशी लेने पर बटनदार चाईना चाकू एवं दूसरा युवक से चायना चाकू मिला युवकों ने अपने नाम यश तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी गढ़ा एवं अरूण कोरी उर्फ चिकना उम्र 22 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर बताये टाटा सफारी की तलाशी लेने पर एक पिस्टल एवं मेगजीन में एक कारतूस लोड मिला उक्त पिस्टल, कारतूस एवं दोनो आरोपियों से 2 चाकू, टाटा सफारी जप्त कर भागने वालो के नाम सम्राट उर्फ डाक्टर चौधरी, तरूण पटैल,राहुल काला, दीपक जाटव एंव सत्यम कुचबंधिया बताया साथ ही सभी लोग अपने पास चाकू रखे हुये है। सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 25, 27, 35 आयुध अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है फरार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश की जा रही है।



