ग्रामवासियों को नहीं मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का स्थाई पट्टा

जबलपुर दर्पण। ग्राम पंचायत खजूरी वार्ड क्रमांक 8 के निवासी विगत कि 40 वर्ष से निवास करते आ रहे हैं लेकिन आज तक इन गरीब परिवारों को शासन प्रशासन द्वारा कोई भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्थाई पट्टा की मांग को लेकर आज बसपा नेता राकेश समुद्रे के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर एक पत्र सौंपा पत्र में मांग की है कि खजरी खिरिया ग्राम पंचायत में 30 से 40 वर्ष से निवास कर रहे गरीब परिवारों को स्थाई पट्टा प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाए जाने की मांग की पत्र सौंपते समय खजरी ग्राम पंचायत के सैकड़ों की तादाद में महिलाएं उपस्थित थे पत्र सौंपते समय अनिल चौधरी सुकलाल अहिरवार मिट्ठू चढ़ार श्रीमती रचना सेन जमुना सेन भारती चढ़ार अजय पटेल आशा चौधरी अनिल सैन सूरज चौधरी रेखा बाई पटेल मुन्ना बर्मन मनोज बर्मन मनोहर पटेल सुल्तान चढ़ार सरस्वती पटेल आदि उपस्थित रहे।



