जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। ताईक्वांडो प्रशिक्षक मनोज बेलिया के बहकावे में ताईक्वांडो खिलाड़ी द्वारा अपने ही पूर्व प्रशिक्षक राजकुमार यादव, शिवानी बेन पर आठ महीने बाद छेडखानी एवं मारपीट का सिटी कोतवाली थाना जबलपुर में दर्ज झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया एवं एम.पी. वकिंग जर्नलिस्ट यूनियन जबलपुर ने पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू नवीं एवं मध्यप्रदेश कबड्डी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शानू यादव ने बताया कि राजकुमार यादव विगत 26 वर्षों से खिलाड़ियों को आत्मरक्षा मार्शल आर्ट ताइक्वांडो का प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ले जाकर मध्यप्रदेश टीम कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। परन्तु विगत दिनों ताईक्वांडो प्रशिक्षक मनोज बेलिया (आयुध निर्माणी खमरिया में टेक्नीशियन पद पर कार्यरत्) ने षड़यंत्र रचते हुए ताईक्वांडो खिलाड़ी का सहारा लेकर ताईक्वांडो प्रशिक्षक राजकुमार यादव व शिवानी बेन पर छेड़खानी एवं मारपीट का झूठा प्रकरण दर्ज कराकर राजकुमार यादव व शिवानी बेन की छवि को समाज में धूमिल किया गया है। राजकुमार यादव
एवं शिवानी बेन पर ताइक्वांडो खिलाड़ी द्वारा सिटी कोतवाली थाना में दर्ज झूठे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हेतु मानव क्रीड़ा एंव कला एकेडमी एवं एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के समस्त पदाधिकारियों, सभी खिलाड़ियों एवं समाज सेवियों के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन सौपते समय मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. आई सी. सदस्य प्रत्तिनिधि गुड्डू नवीं, मध्यप्रदेश कब्ड्डी संघ के वरिष्ट उपाध्यक्ष शानू यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन यादव, युवा यादव महासभा नगर अध्यक्ष शशांक यादव , फ्लाइंग किक वाक्सिंग प्रदेश अध्यक्ष तपेश यादव, सचिन यादव राष्ट्रीय कोच वॉर्डीबिल्डिंग, जबलपुर लॉ एसोशिएशन अध्यक्ष अंकुश चौधरी,एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जबलपुर जिला उपाध्यक्ष राहुल सक्सेना, नरेन्द्र कुमार राकेशिया, जयराज चौधरी,
सहसचिव सुनील तेली, नरेश चौधरी, अरूलीम अंसारी, जतिन दत्त यादव,यादव, विजय पांडे, अमित शर्मा, राहुल पटेल, राजेन्द्र यादव, श्याम यादव,योगेश यादव, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मनजीत यादव,श्याम यादव, टिंवकल यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88