31 वर्षीय युवक पर चाकुओं से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण नप्र। माढोताल थाना अंतर्गत एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमले में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को राकेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसका भतीजा मनीष कुमार विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष कम्प्यूटर में काम करके घर के बाहर टहलने के लिये निकला था कुछ देर बाद मनीष विश्वकर्मा ने अपने मोबाइल से कॉल करके बताया कि मुझे साहिल ठाकुर एवं रितिक उर्फ मुन्ना तिवारी ने स्टेट बेैंक के सामने मेन रोड पर चाकू मार दिये हैं तो वह भैया राजेन्द्र के साथ स्टेट बैंक के सामने पहुॅचा मनीष रोड में खून से लथपथ पड़ा था आंत बाहर निकली थीं मनीष को आटो से प्राइवेट अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने भर्ती करने से मना कर दिया तब आटो से मेडिकल कॉलेज लेकर आये एवं भर्ती कराये साहिल ठाकुर एवं रितिक उर्फ मुन्ना तिवारी ने एक राय होकर भतीजे मनीष विश्वकर्मा की हत्या करने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर चोट पहुॅचा दी। रिपेार्ट पर धारा 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
माढेाताल थाना प्रभारी श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। टीम द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुए साहिल ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलेज पंचमुखी कालोनी एवं रितिक उर्फ मुन्ना तिवारी उम्र 20 वर्ष निवासी मदर टैरेसा कालोनी माढोताल को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विेवेचना में लिया गया।



