मझौली में राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का शुभारम्भ हुआ

मझौली में राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का शुभारम्भ हुआ
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू—संचालनालय, महिला एवं बाल विकास म.प्र. शासन के निर्देशानुसार परियोजना कार्यालय मझौली के सेक्टर मझौली अंतर्गत समस्त केंद्रों में 1 सितंबर 2022 से राष्ट्रीय पोषण माह 2022 का आयोजन किया जा रहा है। कार्क्रम के शुभारंभ अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमति राखी सैयाम एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सभी वार्ड एवं ग्रामों में नारे लेखन का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय के सहयोग से नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त वार्ड पार्षद के आतिथ्य में पोषण माह का शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया एवं समस्त जन प्रतिनिधियों के द्वारा “पोषण मटका” में बच्चों को विविध पोषण सामग्री उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम के अंत मे सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं PLV सिहोरा राजकुमार नामदेव द्वारा समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।


