पं. नेहरू की प्रतिमा का 1 वर्ष तक नियमित रखरखाव करने कर्मठ सोसायटी ने किया अनुबंध पत्र

जबलपुर दर्पण। स्वच्छ भारत मिशन 2023 के अंतर्गत महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ट के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा प्रतिमा स्थल एवं प्रतिमा के रखरखाव हेतु लगातार पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत आज आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 32 के नेहरू पार्क स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की 1 वर्ष की जिम्मेदारी कर्मठ सोसायटी को मिली, (स्वच्छ भारत सर्वेक्षण) के अंतर्गत नगर निगम और एन.जी.ओ. के बीच “समझौता ज्ञापन“ पदाधिकारियों द्वारा साइन किया गया। जिसमें कर्मठ सोसायटी समर्पण भावना रखते हुए अपनी सेवा निरंतर प्रदान करेगी, इस कार्यक्रम में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक वैभव तिवारी, अतुल रैकवार, एच.एम.एस. से मोहित पटेल उपस्थित रहे एवं कर्मठ सोसायटी से अध्यक्ष बलविंदर भधान, सदस्य सोनियम दिवाकर, सुनीता नायर, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



