निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। शहर में स्वच्छ भारत मिशन 2023 के अंतर्गत बड़े पैमाने पर साफ-सफाई का कार्य बेहतर ढंग से कराया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं पर निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ सतत् निगरानी बनाए हुए हैं। इसके लिए उन्होंने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ संभागीय अधिकारियों, संभागीय यंत्रियों एवं अन्य अधिकारियों की भी डयूटी लगा रखी है, जो नियमित रूप से सफाई कार्यो का निरीक्षण एवं पर्यावेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। आज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा आकस्मिक रूप से सुबह 06ः15 बजे संभाग क्रमांक 3 के दादा बाबू राव परांजपे वार्ड का निरीक्षण किया गया और वहॉं उपस्थित सफाई संरक्षकों की तैनाती की जानकारी ली गयी। जानकारी प्राप्त करने के दौरान संतोषजनक जबाव न देने पर निगमायुक्त ने जोन के प्रभारी अधिकारी गुलाब इन्वाती, प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, प्रभारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोनिका तुकराम के साथ संबंधित सुपरवाइजर को फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में सुधार लाने के कड़े निर्देश दिये गए।



