जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनपद पंचायत पाटन में रोजगार मेला 9 सितंबर को आयोजित

जिले की अन्य जनपद पंचायतों में रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 10,12,13,14,15,16 सितंबर 22 को

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जिले की जनपदों में निजी क्षेत्र की कंपनियों और संस्थाओं के द्वारा जिला पंचायत द्वारा जिले की प्रत्येक जनपद में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमे सर्व प्रथम जिले की पाटन जनपद के नगर एवं ग्रामीणों क्षेत्र में निवास करने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर रोजगार मेले का अलग अलग तिथियो में आयोजन निर्धारित किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पाटन में रोजगार मेला दिनांक 9 सितंबर दिन शुक्रवार को, जनपद पंचायत पनागर में 10 सितंबर दिन शनिवार को तथा जनपद पंचायत कुंडम में रोजगार मेला 12 सितम्बर दीन सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत सिहोरा में रोजगार मेला 13 सितम्बर दिन मंगलवार को, जनपद पंचायत शहपुरा में 14 सितम्बर दिन बुधवार को, जनपद पंचायत मझौली में 15 सितम्बर दिन गुरुवार को और जनपद पंचायत जबलपुर के हाईस्कूल बरगी में रोजगार मेला 16 सितंबर दिन शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला में हैदराबाद की निजी क्षेत्र की कंपनी कैपस्टन फेसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की जायेगी। रोजगार मेला और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0761-2973033 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88