भाजपा मंडल शाहपुर में प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

डिंडौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के शाहपुर मंडल में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल में कार्यकर्ताओं का प्रथम प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। बताया गया कि संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम सर्वप्रथम सरस्वती पूजा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ, जिसमें प्रथम सत्र में वक्ता डॉक्टर सुनील जैन व अध्यक्ष शंकर लाल नामदेव जिसमें कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला।
सुशील राय ने वक्ताओं को भेंट किया स्मृति चिन्ह।
कार्यक्रम में द्वितीय सत्र में वक्ता नरेन्द्र सिंह राजपूत व अध्यक्ष लोक सिंह परस्ते शाहपुर जिन्होंने भजपा का इतिहास एवं विकास पर अपने वक्तव्य कहे। तृतीय सत्र में वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति ज्योति प्रकाश धुर्वे व अध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर जिन्होंने अपने वक्तव्य में प्रदेश सरकार की उपलब्धियो पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।चतुर्थ सत्र में वक्ता जय सिंह मरावी व अध्यक्ष देव सिंह परस्ते ग्राम कुई जिन्होंने अपने वक्तव्य कहे। पंचम सत्र में वक्ता महेश धुमकेती अध्यक्ष रामजी यादव गणेशपुर जिन्होंने हमारा परिवार, हमारा विचार विषय पर वक्तव्य दिया। प्रशिक्षण वर्ग में आए प्रबुद्ध वक्ताओं एवं अध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष सुशील राय के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित भी किया गया।दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कीर्ति गुप्ता , जनपद पंचायत अध्यक्ष देववती वालरे ,जनपद सदस्य रामकिशोरी ठाकुर , कामता वरकड़े ,नारायण चौबे , राकेश शर्मा ,हीरा नायक ,अंकित गुप्ता , गणेश चौबे , रमेश दुबे , रामानुज राव ,मनोज चंदेल ,सकोप सिंह , छिददी बर्मन ,महेश पट्टा ,लक्ष्मी दास गायकवाड़ , नीरज रजक अविनाश छाबड़ा , पवन शर्मा , राजू शर्मा ,विष्णु बर्मन राजकुमार बर्मन , भारत झारिया , प्रवेश ठाकुर , गणेश ठाकुर , नोखेलाल , रविदत्त राय सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



