रिछाई बीएसएनएल टेलीकाम फैक्ट्री में स्क्रेप चुराते आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर किया पुलिस के हवाले

जबलपुर दर्पण नप्र। रांझी थाना अंतर्गत रिछाई टेलीकॉम फैक्ट्री में स्क्रैप चोरी करते हुये एक व्यक्ति को सुरक्षा इंचार्ज के द्वारा रंगे हाथ पकडने की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा स्क्रेप चोरी करने वाले आरोपी गुड्डू कोरी को पकडकर थाना लाया गया। श्रीमती शिवेश ने रांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई बीएसएनएल टेलीकाम फैक्ट्री रांझी में सहायक महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ है। डियूटी पर रिछाई फैक्ट्री गई थी और फैक्ट्री का निरीक्षण कर रही थी निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री का कर्मचारी रघुनंदन इलेक्ट्रिशियन के द्वारा उसे टेलीफोन पर सूचना दी गयी कि फैक्ट्री के अंदर हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति लोहे का स्क्रेप इकठ्ठा कर रहा है तब उसने सिक्योरिटी इंचार्ज राघवेन्द्र शर्मा को अन्य कर्मचारियों के साथ भिजवाया, सिक्योरिटी के कर्मचारी राजेन्द्र सोनी एवं लक्ष्मी नारायण के द्वारा चोरी कर रहे व्यक्ति को पकड़कर गेट पर लेकर आये जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम गुड्डू कोरी अधारताल बताया था। उक्त व्यक्ति अनाधिकृत रूप से घुसकर स्क्रेप की चोर कर रहा था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।


