छोटा हाथी ने ऑटो सवार युवक को मारी टक्कर:उपचार के दौरान युवक की मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। श्याम जाट ने गोरखपुर थाने में सूचना दी कि आज सुवह भाई संतोश जाट के मोबाइल पर बताया कि आज सुवह 5 बजे गोराबजार तिराहे में भतीेजे सुरजीत की आटो में लोडिंग मैजिक छोटा हाथी क्र एमपी 20 जीबी 4281 के चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुये टक्कर मार दिया जिससे सुरजीत का गंभीर चोटें आयी हैं सुरजीत को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर आये हैं, हम सभी लोग विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे जहा डाक्टर ने गंभीर चोट होने की वजह से भतीजे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया,मेडिकल कॉलेज पहॅुचने पर सुरजीत जाट उम्र 25 वर्ष निवासी नर्मदा मंदिर के पीछे घमापुर रोड थाना बेलबाग को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच मे लिया गया।


