सेवानिवृत्त आयु नहीं बढ़ाया जावे

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश मे सेवानिवृत्त आयु (62 से 65) न बढ़ाया जाए साथ ही ऊर्जा विभाग कि समस्त उत्तरवर्ती कम्पनियों में होने जा रहे/हो चुके अधिकारियों के सेवाकाल में पुनः सेवा में नियुक्त ना कर, नवीन भर्ती किए जाने हेतु, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री जी से मांग किया। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव विकास शुक्ला ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री जी से मांग किया है कि विद्युत् की खपत भी लगातार बढ़ रही है साथ ही साथ ही अधोसारचना मे भी लगातार वृद्धि हुई है। सभी चुनौतियों को स्वीकार करते हुए विद्युत कर्मियों की लगन और कर्तव्यनिष्ठा के कारण सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजना मध्य प्रदेश मे सफल हुई। अभी हाल ही मे बाढ़ जैसी आपदा मे विद्युत कर्मियों ने अपना सम्पूर्ण तकनीकी कार्य कुशलता से बाढ़ क्षेत्र मे भी अनवरत विद्युत आपूर्ति बनाए रखा । समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है की प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कर्मियों की सेवाकाल आयु मे वृद्ध कर 62 से 65 करने जा रही है। जिससे प्रदेश के शिक्षा प्राप्त युवाओ के साथ धोखा होगा। बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को भी संबल मिलेगा एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा रोजगार देने वाली घोषणा पर अमली जामा पहनाया जा।



