जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे प्रबंधन ने टीटीई स्टाफ को की आवंटित

जबलपुर दर्पण। डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा चलती ट्रेन में आरक्षित टिकटों की जांच तथा खाली उपलब्ध सीटें अन्य यात्रियों को मुहैया कराने के लिए वाणिज्य विभाग टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा हैंड हेल्ड टर्मिनल उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। पमरे में यात्री गाड़ियों में आरक्षित टिकटों की जाँच करने के लिए टीटीई अपने हाथों में आरक्षण चार्ट के स्थान पर अब आधुनिक तकनीकी की नई ई-डिवाइस, हेंड हेल्ड टर्मिनल से जांच करने लगे हैं। इसके लिए पमरे मुख्यालय के निर्देश पर टिकट चैकिंग स्टाफ को प्रशिक्षित भी किया गया है। इस नई ई-डिवाइस रुपी अत्याधुनिक तकनीकी से परिपूर्ण हेंड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) की शुरुआत पिछले माह में सर्वप्रथम जबलपुर मंडल की जबलपुर से निजामुद्दीन तक चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से प्रारम्भ की गयी। वर्तमान में जबलपुर,भोपाल एवं कोटा मंडल की लगभग सभी मेल/एक्स्प्रेस रेल गाड़ियों में आरक्षित टिकटों की जांच के लिए हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88