गाली गलौज कर युवक पर लाठियों से हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नप्र। वह अपनी गाड़ी से किसी काम के सिलसिले में इंद्राना आया था पेटोल पम्प के पास गाड़ी खड़ी करके दुकान में बैठा था तभी मझौली तरफ से अमित सिंह राजपूत निवासी,सोनू राजपूत दोनों निवासी नेगई, छोटे राजपूत निवासी नैगंवा आये और उसके साथ गाली गलौज कर कहने लगे उसने गालियां देने से मना किया तो तीनो मारपीट करने लगे,अमित राजपूत ने लाठी से हमला कर दाहिने पैर की जांघ में चोट पहॅुचा दी आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। प्रसेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम अनघोरा ने मझौली थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई उक्त शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



