ब्राह्मणों को एकजुट करने के उद्देश्य को लेकर सुहागी में बैठक आयोजित

बैठक में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ ब्राह्मणों का हुआ सम्मान
जबलपुर दर्पण नप्र। देश व प्रदेश में ब्राह्मणों को एकजुट करने एवं ब्राह्मण समाज की एकता को अखंड करने सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की जा रही है उसी कड़ी में दिनाँक 4-9-22 को सर्व ब्राम्हण समाज की बैठक सुहागी में प्रहलाद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित हुयी, बैठक में 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ ब्राम्हण अश्विनी द्विवेदीद, परशुराम दुबे, रामाश्रम तिवारी, राजा भैया गर्ग, युवराज राम शुक्ला के साथ ही नव नियुक्त पार्षद सुभाष तिवारी तथा श्रीमति अलका गर्ग का शॉल, श्री फल तथा सम्मान पत्र सौप कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति सुमन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।




