पाटन-शहपुरा रोड के ग्राम हरदुआ में दो बाईकों में भीषण भिड़ंत:28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो । पाटन थाना अंतर्गत मे ग्राम खैरी हरदुआ,शहपुरा रोड में एक्सीडेण्ट होने की सूचना पर पहुॅची पाटन पुलिस को कमलेश सिह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रैनी थाना शहपुरा ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रकाश सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष बाईक से किसी काम से पाटन गया था , उसे रंजीत सिंह लोधी ने फोन पर बताया कि तुम्हारा भाई प्रकाश सिंह लोधी बाईक से पाटन से घर रैनी आ रहा था जैसे ही हरदुआ के पास पहॅुचा तभी बाईक क्र एमपी 20 एनई 6333 के चालक ने तेज गति से लापरवाही से बाईक चलाते हुये पाटन तरफ से आते हुये उसके भाई की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे प्रकाश सिंह लोधी गिर गया गिरने से प्रकाश सिंह लोधी को सिर एवं शरीर में चोटें आयीं तथा मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। सूचना मिलने पर जाकर देखा उसका भाई रोड में मृत अवस्था में पड़ा था। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मोटर सायकल चालक के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।



